Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुख्यमंत्री ने 31542 एमएसएमई यूनिट स्वीकृत किया, 2505.58 करोड़...

UP News : मुख्यमंत्री ने 31542 एमएसएमई यूनिट स्वीकृत किया, 2505.58 करोड़ रुपए का ऑनलाइन ऋण

मेरठ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम में प्रदेश के 09 जनपदों में 73.54 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे सामान्य सुविधा केन्द्र का शिलान्यास किया। उन्होंने 31,542 एमएसएमई यूनिट को 2505.58 करोड़ रुपए का ऑनलाइन ऋण स्वीकृत किया। लाभार्थियों से वार्ता की। मेरठ एनआईसी में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को चेक दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद, मऊ, मिर्जापुर, गाजियाबाद, भदोही सहित 09 जनपदों में सामान्य सुविधा केन्द्र का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसी रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थी वाराणसी की मंदाकिनी, ललितपुर के आकाश जैन, प्रयागराज के स्वास्तिक गुप्ता, गोरखपुर के शमशुद्दीन मौहम्मद, मथुरा की अनुष्का, कानपुर देहात के ज्ञान सिंह कुशवाह से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकतें कोरोना महामारी के सामने पस्त हो गई, लेकिन पूरा भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लडाई लड़ा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे, वैक्सीन एक सुरक्षा कवच है। उप्र के अंदर एमएसएमई ने अच्छा कार्य किया है। प्रदेश ने पूरी मजबूती के साथ एमएसएमई यूनिट के माध्यम से उद्योग के माध्यम से 1.5 करो से भी अधिक लोगों को रोजगार दिया। एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उप्र में गत चार वर्ष में दो लाख करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया है। मेरठ एनआईसी में जनप्रतिनिधियां ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शैटरिंग का उद्यम स्थापित करने वाले बसंत लाल को  07 लाख रुपए व ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स गुड्स का उद्यम स्थापित करने वाली सुनीता जैन को 2.15 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उप्र में विभिन्न रोजगार व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दिया जा रहा है। मेरठ में आईटी पार्क की स्थापना कराई जा रही है, जिससे उद्योगों को लाभ मिलेगा व रोजगार सृजन भी होगा। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि जनपद में भी दो प्रकार के सामान्य सुविधा केन्द्र की स्थापना कराने पर कार्य चल रहा है। जिसमें से एक में स्पोर्ट्स की मैटिरियल टेस्टिंग व एक्सपो मार्ट व दूसरा वुड सीजनिंग प्लांट बनेगा। इस अवसर पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाधिकारी के. बालाजी, एलडीएम संजय कुमार, हर्ष गोयल आदि उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular