वाराणसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी को 61.80 करोड़ की लागत वाले 880 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर कहा कि प्रदेश में ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई व्यवस्था हेतु ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्या को तैनात किया जायेगा।
वाराणसी में हुए लोकार्पण व शिलान्यास कार्यों में 181 पंचायत भवन जिसमें 178 पंचायत भवनों का शिलान्यास तथा 699 ग्राम पंचायतों में 160 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण व 539 शौचालयों का शिलान्यास हुआ। वाराणसी जनपद के विकास खंड आराजीलाइन में 117, बड़ागांव में 80, चिरईगांव में 76, चोलापुर में 89, हरहुआ में 79, काशी विद्यापीठ में 67, पिड्रा में 104 तथा सेवापुरी में 87 सहित कुल 699 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। आराजीलाइन विकास खंड में 27, बड़ागांव में 19, चिरईगांव में 18, चोलापुर में 27, हरहुआ में 24, काशी विद्यापीठ में 14, पिण्डरा में 35 तथा सेवापुरी में 17 सहित कुल 181 भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। वाराणसी से इस कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
हि
