गाजीपुर में आलीशान बंगला और लखनऊ में फ्लैट पर कार्रवाई
प्रादेशिक डेस्क
वाराणसी। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के गैंग के खिलाफ योगी सरकार एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले की गाजीपुर के सैयदबाड़ा में स्थित आवासीय भवन को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की। लखनऊ में गोमती नगर में स्थित आवासीय फ्लैट को कुर्क करने के लिए जिला पुलिस की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर विचार के बाद 02 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी व साले सरजील रजा की लगभग दो करोड़ 18 लाख मूल्य की संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया था। इस आदेश में मंगलवार को नगर के सैयदबाड़ा में स्थित आवासीय भवन (अनुमानित कीमत एक करोड़ 18 लाख) को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नगर में स्थित आवासीय फ्लैट (अनुमानित कीमत एक करोड़) की कुर्की की कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस टीम लखनऊ रवाना हो गई।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
