Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में...

UP News : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में पांच डूबे

प्रादेशिक डेस्क

बुलंदशहर। जिले के अनूप शहर थाना क्षेत्र में सोमवार को बच्चे का मुंडन कराने आए परिवार के पांच लोग स्नान के दौरान गंगा में डूब गए। इनमें तीन महिलाएं थीं। एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को बवस्टरगंज घाट के सामने अस्थाई घाट पर नीरज (41) पत्नी अजीत सिंह, दीपक (18)पुत्र अजीत निवासी गांव मिठोली, रवि (25) पुत्र हरपाल, कल्पना देवी (28) पत्नी मनोज कुमार, शशि देवी (37) पत्नी मुनेंद्र निवासी गांव जलालपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। एक को बचाने के चक्कर में पांचों गंगा में डूब गई। इस दौरान शोरगुल सुनकार नाविकों और कुछ युवकों ने नीरज को बाहर निकाल लिया, उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बीके गुप्ता, तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गंगा तट पर कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें : HC ने इस DM के खिलाफ जारी किया NBW

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular