Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मीट की दुकान खोलने वाले छह लोगों पर मुकदमा...

UP News : मीट की दुकान खोलने वाले छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

बागपत (हि.स.)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव मंे पुलिस ने कोविड-19 के उल्लंघन करने पर शिकंजा कसा है। रटौल के छह लोगो पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रतिबंध के बाद भी रटौल में मीट की बिक्री और चोरी से दुकानो को खोला जा रहा था।

कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में 24 मई तक लाॅकडाउन लागू किया गया है। रटौल कस्बे मंे लॉकडाउन के आदेशों के बाद भी मीट को घरो मंे बेचा जा रहा था और भीड जमा हो रही थी। सूचना मिलते ही रटौल चैकी प्रभारी अनूप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बाजारों मंे छह मीट की दुकानो पर छापेमारी कर छह लोगो के खिलाफ धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बदरुद्दीन, सलीम, सलीम, सरफराज, सल्लू व आसू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि छह मीट के दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया गया है। लाॅकडाउन का सख्ती से साथ पालन कराया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular