वाराणसी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)ने मिशन 2022 फतह के लिए बूथ की मजबूती पर खासा ध्यान देने के साथ होमवर्क शुरू कर दिया है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष से लेकर सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी भी चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए बैठकों के साथ बूथ पर भी लगातार सक्रिय हैं।
पदाधिकारी ‘एक बूथ पर 20 यूथ’ कार्य योजना को अमलीजामा पहना रहे हैं। वाराणसी में सभी मंडलों के सभी बूथ पर बूथ अध्यक्षों एवं 20 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पूर्ण कर ली गई है।
अशोक पांडेय ने बताया कि प्रत्येक 4 या 5 बूथ पर सेक्टर संयोजक एवं एक सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। बूथ सत्यापन के क्रम में बूथ सत्यापन अधिकारी पार्षद रोहित मौर्य ने राजर्षि मण्डल के बूथ संख्या 63,64 ,65 और 66 का सत्यापन सेक्टर संयोजक रूपेश वर्मा के आवास पर किया। बूथ सत्यापन के समय सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार पांडेय, बूथ अध्यक्ष गुरु प्रसाद, धर्मराज, राजेश मौर्य अनिल मौर्य उपस्थित रहे।
