मथुरा (हि.स.)। किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि स्पेशल डीजी सी एवं राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अलका उपमन्यु ने मिशन शक्ति के तहत पोक्सो एक्ट को छात्र छात्राओं के लिए सबल बताया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पोक्सो एक्ट कानून की जानकारी छात्र-छात्राओं को देते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान महिला के लिए एक सबल है। एक हथियार के रूप में संरक्षण देता है। महिला एवं युवतियां अपने साथ हुए दुराचार एवं अश्लीलता को छुपाएं नहीं बल्कि परिवार को बताएं और पुलिस प्रशासन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दें। कहा कि आपको सरकार की तरफ से हर मदद इस एक्ट के तहत मिलती है जिससे अपराधी भयभीत रहता है।
मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत शनिवार पूर्वान्ह को किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “पोक्सो एक्ट” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने ”पोक्सो एक्ट” में अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 में अधिनियमित किया गया था। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रकार का कानून है। इस कानून के विषय में जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की एवं परस्पर वार्तालाप के द्वारा समस्याओं का निवारण भी किया गया।
कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी श्रीमती बबीता, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. आम्रपाली, रेंजर लीडर डॉ. निधि शर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। प्राचार्या डॉ. रागिनी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूजा शर्मा एडवोकेट, शीला, रूमी जायसवाल, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ ज्योतेष, डॉ मनीषा आदि मौजूद रहीं।
