Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मिर्च लेकर मंडी जा रहे किसान को मारी गोली

UP News : मिर्च लेकर मंडी जा रहे किसान को मारी गोली

इटावा (हि.स.)। जनपद में थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत मिर्च लेकर मंडी में बेचने जा रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना बढ़पुरा क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को कुछ लोग गोली मारकर फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। 
घायल युवक की पहचान अमन यादव पुत्र करन सिंह, निवासी मढ़ैया अजबपुर, थाना बढ़पुरा के रूप में हुई। घायल के परिजनों ने बताया कि वह मिर्च के बोरे लेकर मंडी में बेचने के लिए घर से निकला था। घटनास्थल का फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया है। 
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular