Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : माॅर्निंग वाॅक पर निकला वरिष्ठ चिकित्सक लापता, अपहरण की...

UP News : माॅर्निंग वाॅक पर निकला वरिष्ठ चिकित्सक लापता, अपहरण की आशंका

झांसी (हि.स.)। सीपरी बाजार क्षेत्र में सुबह माॅर्निंग वाॅक के लिए निकले एक चिकित्सक लापता हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने लापता चिकित्सक के लिए चिंता व्यक्त करते हुए अपहरण की भी आशंका जताई है। 
उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर अध्यक्ष व समाजसेेेेवी श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी के जेठ व व्यापारी नेता अशोक गुरबख्शानी के बड़े भाई जाने माने चिकित्सक 62 वर्षीय डॉ. आर.के. गुरबख्शानी हमेशा की तरह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे माॅर्निंग वाॅक के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर तीन बजे तक घर वापिस नहीं लौटे। उनका कोई पता नहीं चला। उनके परिजनों ने उन्हें हर जगह तलाश किया। 
व्यापार मण्डल की महानगर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी ने बताया कि डाक्टर साहब प्रतिदिन सैर को जाते थे और वहीं से दूध भी लेकर आते थे। सुबह वह सैर को निकले थे और दूध वाले के यहां बर्तन रखने के बाद सैर को चले गए। उसके बाद वह वापस नहीं आए। वह सफेद रंग की फुल टीशर्ट और पेंट पहने हुए थे। अपने साथ वह पानी की बोतल और एक टार्च भी लेकर चलते थे। 
परिजनों ने उन्हें हर संभव स्थान पर तलाशा। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थक हारकर मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही लोगों से अपील की कि यदि उनके सम्बंध में कोई जानकारी मिले तो उनके मोबाइल नम्बर 9415073950, 8299302681, 9453623386, 7905531073 पर सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने भी अपने स्तर से खोजबीन प्रारम्भ कर दी है। लोग डाक्टर साहब के अपहरण की भी आशंका जताते नजर आए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular