Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की...

UP News : मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

सुलतानपुर (हि.स.)। सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर कोयला लादकर ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बों में आग लग जाने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।    
कोयला लदी मालगाड़ी बुधवार दोपहर यूपी एमटीएसएस गाजियाबाद डिवीजन के रौजा क्षेत्र में जा रही थी। कोयला लदी मालगाड़ी सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी कि दो डिब्बों में आग लगने से स्टेशन परिक्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
गार्ड निर्भय कुमार मिश्रा ने बड़ी सतर्कता दिखाई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही अधीक्षक ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना से अवगत कराया। जीआरपी और आरपीएफ की टीम के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। लगभग दो घंटे के रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते कोयले में आग लगी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular