Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मार्ग दुर्घटना में एटा के छात्र की मौत, भाई...

UP News : मार्ग दुर्घटना में एटा के छात्र की मौत, भाई की हालत गम्भीर

फर्रुखाबाद( हि. स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में में पड़ोसी जिले एटा के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पड़ोसी जिला एटा में थाना अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर निवासी अंकित (18) पुत्र छविनाथ अपने चाचा की बेटी के नामकरण कार्यक्रम के कार्ड बांटने चचेरे भाई विजेंद्र के साथ बाइक से आया था। दोनों भाई कोतवाली कायमगंज के ग्राम शिवरई मार्ग से गुजर रहे थे। उसी समय तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अंकित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालत गम्भीर होने पर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर लोग उसे पुनः लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई ।विजेंद्र का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पैर की हड्डी कई जगह से टूट गई है। अंकित कायमगंज स्थित सीपी विद्या निकेतन में इंटर का छात्र था। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया ।पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

ट्रैक्टर कोतवाली कायमगंज के ग्राम च्यूलारा निवासी दिवारी लाल का बताया गया। दिवारी लाल का बेटा ही ट्रैक्टर चला रहा था। मृत छात्र के चाचा सेवक राम ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular