सादाबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसोटी में 2 दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए एक 13 वर्षीय लड़के की आगरा में उपचार के दौरान आज मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक जांच पड़ताल की गई।
बताते हैं कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसोटी निवासी करीब 13 वर्षीय विपिन पुत्र महेंद्र सिंह की मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसे उपचार हेतु आगरा ले जाया गया था जबकि परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उसे अपने साथ बुला कर ले गए थे और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु आगरा भर्ती कराया गया जहां पर आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जबकि समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी और न ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया था।
उक्त संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
UP News : मारपीट में घायल लड़के की मौतःकोहराम
RELATED ARTICLES
