Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मायावती ने गुरु के रास्ते की दिखायी राह, अखिलेश...

UP News : मायावती ने गुरु के रास्ते की दिखायी राह, अखिलेश ने जतायी ओबीसी चिंता

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को पूरे देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सूबे के एक और पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओबीसी समाज की चिंता जतायी।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि साथ ही तथागत गौतम बुद्ध सहित अन्य सभी महान गुरुओं के भी बतायें हुये मानवतावादी रास्तों पर चलकर देश में सुख, शान्ति, सौहार्द स्थापित करने की अपील है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार की दुर्भावनावश ओबीसी समाज निरंतर आरक्षण से वंचित हो रहा है। अब स्वयं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने केंद्र सरकार से शिकायत की है कि बीते तीन सालों में मेडिकल व अन्य जगह ओबीसी का हक औरों को दिया जा रहा है। भाजपा से सामाजिक न्याय की उम्मीद बेमानी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular