Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मायावती की अपील, बसपा उम्मीदवारों को सफल बनाकर विरोधियों को...

UP News: मायावती की अपील, बसपा उम्मीदवारों को सफल बनाकर विरोधियों को दें सही राजनीतिक संदेश

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव व बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपनी पार्टी व उसके गठबंधन को वोट देने की अपील की है। 

मायावती ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की 07 व मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी 03 नवम्बर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से अपील है कि वे बसपा के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहां विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें तो बेहतर।
बसपा सुप्रीमो ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही 03 नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू व राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular