Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली,...

UP News : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, हालात नाजुक

रायबरेली (हि.स.)। पत्नी से हुए मामूली विवाद में सोमवार को तड़के पति ने सुसराल में पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ननकू में अजीत यादव की ससुराल है। बताया जा रहा कि आरोपी पति रविवार को अपनी ससुराल आया था और आज भोर में किसी बात को लेकर उसका पत्नी मीनाक्षी यादव से विवाद शुरू हो गया। इसी बीच आवेश में आकर अजीत ने अवैध असलहे से मीनाक्षी पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर लोग कमरे में आये तो पीड़िता मीनाक्षी को खून से लथपथ पाया। वहीं घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मीनाक्षी को इलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार भेजा जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular