Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : मामा के बेटे की हत्या में तीन भाई गिरफ्तार,...

Up News : मामा के बेटे की हत्या में तीन भाई गिरफ्तार, जेल

प्रयागराज (हि.स.)। करेली पुलिस ने मंगलवार को सैदपुर गांव में हुई युवक की हत्या मामले में तीनों सगे भाइयों को गिरफ्तार करके गुरूवार को जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है।     
उक्त जानकारी देते हुए गुरूवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि करेली पुलिस ने सैदपुर गांव में हुई युवक की हत्या में मृतक के फुफेरे भाई ललऊ पाल, संदीप पाल और प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आज तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा रहा है। हत्या का कारण पैसे का विवाद सामने आया है। 
गौरतलब है कि घूरपुर थाना क्षेत्र के सेन्धुवार गांव निवासी सुनील कुमार पाल 28 वर्ष पुत्र अभयराज पाल को मंगलवार सुबह करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी बुआ के बेटे ललऊ पाल ने फोन कर बुलाया और पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में ललऊ पाल ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक सुनील कुमार पाल के भाई सुशील कुमार पाल की तहरीर पर मृतक के फुफेरे भाई ललऊ पाल, संदीप पाल, प्रदीप पाल पुत्रगण शुकरूपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और ललऊ पाल समेत तीनों भाइयों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए।

Submitted By: Edited By: Vidyakant Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular