Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : माफियाओं पर कार्रवाई से विपक्ष के सीने पर लोटते...

UP News : माफियाओं पर कार्रवाई से विपक्ष के सीने पर लोटते हैं सांप – सुरेश राणा

आजमगढ़ (हि.स.)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा ने सोमवार को महिला सशक्तीकरण दिवस पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि जब योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करती है तो विपक्ष के सीने पर सांप लोटने लगते हैं। 

वह कृषि विश्वविद्यालय कोटवा के परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में भारत में उप्र की अलग पहचान बनी है। यूपी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। विपक्ष ने माफियाओं को राजनीतिक चोला पहनाया, उन्हें राजनीति में आगे किया। जबकि आम आदमी की चिंता करनी चाहिए।

कानून व्यवस्था व महिला अपराध पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना बनाई है। अगर कहीं घटना हुई भी है तो सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular