Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मानसिक बीमार ने थानेदार व पुलिस कर्मियों पर किया...

UP News : मानसिक बीमार ने थानेदार व पुलिस कर्मियों पर किया हमला

कौशाम्बी (हि.स.)। मंझनपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को पुलिस कर्मियों को शिकायती पत्र न लेना खासा मंहगा पड़ गया। तहरीर लेकर पहुंचे शख्स ने थानेदार समेत दो पुलिस कर्मियों पर चापड़ से हमला बोल दिया। घटना में थानेदार समेत दोनो पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टरों ने हमलावर को मानसिक बीमार बताया है।
करारी क्षेत्र के भैला निवासी शुभम चतुर्वेदी पुत्र निरंजन चतुर्वेदी मंझनपुर कोतवाली पहुंच कर पुलिस कर्मियों से रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया। पुलिस कर्मियों ने हीला-हवाली करते हुए पहले उसे मुंशी और फिर थानेदार के पास जाने को कहा। इधर से उधर थाने में चक्कर लगाने से परेशान युवक ने थानेदार मनीष पाण्डेय से मिलकर अपनी परेशानी बताई। थानेदार ने जांच कर कार्यवाही की बात कही। इस बात से आक्रोशित युवक ने पहले से अपने पास छिपाये चापड़ से थानेदार पर हमला बोल दिया। हमले में थानेदार के पैर में घाव हो गया। थानेदार पर हमला देख दो सिपाही मनीष और सुनील ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की। जिसमे आरोपित ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे सिपाही मनीष को पेट में और सुनील को हाथ मे चोट लगी। आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मियो को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।
पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण पटेल ने युवक की हालत असामान्य बताते हुए उसे मानसिक बीमार बताया है। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बताया कि सुबह वह प्रभात फेरी की ड्यूटी के लिए तैयार थे। उसी समय आरोपित थाना परिसर में आकर बिना कुछ कहे हमलावर हो गया। हिरासत में लिया गया है। घर वालो को सूचना देकर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular