Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मानवीय संवेदना मानव मूल्यों का सबसे बड़ा आधार :...

UP News : मानवीय संवेदना मानव मूल्यों का सबसे बड़ा आधार : महापौर

अयोध्या (हि. स.)। मानवीय संवेदना मानव मूल्यों का सबसे बड़ा आधार है। किसी इंसान को आपके सहयोग की अवश्यकता हो उसके साथ खड़े हो जाएं तो उसका मनोबल बढ़ जाता है। यह बात महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सोमवार को नगर निगम की ओर से नाका बाईपास स्थित होटल गुरु देव पैलेस में आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही। 
श्री उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम अपने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं और आवश्यक विकास के प्रति अनवरत प्रयत्नशील है और रहेगा। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सरदार अजित सिंह, रंजीत सोनकर, रामकुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी पार्षद गढ़ द्वारा चयनित लगभग 250 जरूरत मंद महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल वितरण किया गया। 

Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular