Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मानदेय को लेकर बीएचयू नेचुरोपैथी के छात्रों ने दिया...

UP News : मानदेय को लेकर बीएचयू नेचुरोपैथी के छात्रों ने दिया धरना

वाराणसी (हि.स.)। बीएचयू के नेचुरोपैथी एंड योगा साइंसेज  (बीएनवाईएस) के छात्रों ने शुकवार को मानदेय को लेकर केन्द्रीय कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने में शामिल चिकित्सक छात्रों ने आला एप्रेन के साथ हाथों में तख्तियां लहराते हुए कहा कि एमबीबीएस और बीएमएस के इंटर्न छात्रों के बराबर ही हमसे काम लिया जाता है। उन्हें भत्ता मिलता है, जबकि हमें भत्ता नहीं मिलता। 
धरना में शामिल चिकित्सक छात्र अश्वनी कुमार मिश्र  ने बताया कि दो मांगों को लेकर हमारा विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बीएनवाईएस के छात्रों का इंटर्नशीप नौ महीने की होनी चाहिए। बाल रोग, आपात चिकित्सा, शल्य विभाग और मानस रोग में भी हमारी ड्यूटी लगाई जाए। अन्य छात्रों ने कहा कि हम बीएचयू अस्पताल मे नौ घंटे ड्यूटी करते है। वार्ड और ओपीडी मे मरीजों की सेवा करते है। पूरे देश मे जितने भी  नेचुरोपैथी मेडिकल कॉलेज है, हर जगह छात्रों को भत्ता दिए जाने का प्रावधान है। तमिलनाडू, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में सभी  मेडिकल कॉलेज में भत्ता दिया जाता है। फिर हमें क्यों नही भत्ता मिलता।

Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular