Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, चार लाख की स्मैक बरामद

UP News : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, चार लाख की स्मैक बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। कर्नलगंज एवं क्राइम बांच की एसओजी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार लाख की स्मैक बरामद किया है। पकड़ गया स्मैक तस्कर कर्नलगंज के बड़ी बगिया निवासी संजय पासी पुत्र स्वर्गीय संजीव पासी है। इसके खिलाफ गैगेस्टर समेत आठ आपराधिक मुकदमें दर्ज है। 
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर शनिवार को हिन्दू हास्टल चौराहे के समीप से कर्नलगंज एवं एसओजी की नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बतायी जा रही है। उक्त अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular