प्रयागराज(हि.स.)। एडीजी प्रेम प्रकाश ने माघमेला 2020-21 के पुलिस लाइन का मंगलवार को उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ने प्रशिक्षणरत कर्मचारियों को मेला को सम्पन्न करने के लिए दिशानिर्देश दिए।
माघ मेला स्थित पुलिस लाइन के मानसरोवर सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर एडीजी ने उद्घाटन किया। इस अवसर आईजी के.पी.सिह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेठ त्रिपाठी समेत आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एडीजी ने मेला क्षेत्र में तैनात होने वाले प्रशिक्षण रत पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिया।
UP News : माघ मेला पुलिस लाइन का एडीजी ने किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
