प्रयागराज (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद ने मंगलवार को माघमेला शिविर के लिए परेड ग्राउण्ड में वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया।
इस मौके विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि कोविड गाइड लाइन के तहत शिविर में गतिविधियां होंगी। हालांकि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनसम्पर्क अभियान की वजह से अब तक कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हो पाया है।पदाधिकारी बैठकर निर्णय लेंगे पूजन वेद विद्यालय के आचार्य पंकज एवं दीक्षांत पांडे के द्वारा संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह की उपस्थिति में हुआ, जिसमें प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, दिवाकर त्रिपाठी, शंकर देव त्रिपाठी, अमित पाठक, मोहनलाल पटेल, गौरव जायसवाल, धीरेंद्र कुशवाहा, अभिषेक पाठक, अनिल सिंह, अमरनाथ तिवारी, शिवम द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
UP News : माघमेला क्षेत्र में विहिप ने किया भूमि पूजन
RELATED ARTICLES
