Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ वार्षिकोत्सव "लावण्या...

UP News : मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ वार्षिकोत्सव “लावण्या 2020” का शुभारंभ

कानपुर (हि.स.)। एस.एन.सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज का स्थापना दिवस मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। संरक्षक समीर कुमार सेन ने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव ‘लावण्या 2020’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.राजशेखर, मंडलायुक्त आईएस कानपुर जोन विशिष्ट अतिथि डॉ.रिपुदमन सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, डॉ.अमरवीर सिंह, कमिश्नर आयकर विभाग महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, सदस्या श्रीमती दीपाश्री सेन, महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल एवं कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. गार्गी यादव, विभागाध्यक्षा रसायन विज्ञान विभाग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डॉ.चित्रा सिंह तोमर, शिक्षा शास्त्र विभाग ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंध समिति के अध्यक्ष पी.के. मिश्रा के कर कमलों द्वारा हुआ। कैप्टन ममता अग्रवाल के नेतृत्व में एन.सी.सी.कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। 
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.निशा अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत किया एवं महाविद्यालय में आयोजित वर्ष 2020 के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या पढ़ी। डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं कथक नृत्य द्वारा हुआ तथा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इसके बाद कुलगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति के अनेक रंगों की छटा से सभागार आलोकित हो उठा।
हिंदी विभाग द्वारा श्री रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित नाटक ‘अंबपाली’ का मंचन हुआ एवं छात्राओं के सशक्त अभिनय से सभागार आनंदित हो उठा। संगीत विभाग द्वारा हृदय को आनन्दित करती हुई सितार की स्वर लहरियों से संपूर्ण सभागार झंकृत हो गया एवं कव्वाली ‘कुम फाया कुम’ की मोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वाणिज्य विभाग द्वारा ‘नारी सशक्तिकरण’ पर आधारित स्ट्रीट प्ले की प्रस्तुति प्रेक्षागार को भावविभोर कर गया। शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा महाभारत की थीम पर आधारित डान्स ड्रामा ने सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजशेखर ने स्त्री शिक्षा में अग्रणी सेन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि डॉ. रिपुदमन ने कालेज की उपलब्धियों की सराहना की।
डॉ.अमरवीर सिंह ने सभी छात्राओं का मनभावन प्रस्तुति के लिए उत्साहवर्धन किया। संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं में छुपी प्रतिभा उजागर होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गार्गी यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चित्रा सिंह तोमर ने किया।इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular