-सांसद ने बुन्देलखंड विकास निधि के तहत कार्ययोजना में प्रस्ताव सम्मिलित कराने को भेजा प्रस्ताव
हमीरपुर (हि.स.)। कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित सैकड़ों साल पुराने मां भुवनेश्वर मंदिर के प्रेम सागर तालाब के सुन्दरीकरण कराये जाने के लिये सांसद ने प्रस्ताव सीडीओ को भेजा है। जल्द ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इस तालाब की सूरत बदलेगी।
झलोखर गांव में मां भुवनेश्वर मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। मान्यता है कि इस मंदिर के पास ही प्रेम सागर तालाब की मिट्टी घुटने में लगाने से घुटने का दर्द छूमंतर हो जाता है। ये तालाब पिछले कई दशकों से प्रदूषित है। तालाब में शौचालय का पानी गिरने से से बदतर हो गया है। तालाब की दुर्गन्ध से मंदिर आने जाने वालों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने इस एतिहासिक तालाब के सुन्दरीकरण के लिये एक प्रस्ताव बुन्देलखंड विकास निधि के तहत जिला कार्य योजना में सम्मिलित कराने को लिखा पढ़ी की है। प्रस्ताव भी सीडीओ को भेज दिया गया है। इसके अलावा गांव में एक मिनी स्टेडियम व एक यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कराने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। गांव के समाजसेवी अखिलेश सिंह गौर ने शुक्रवार को शाम बताया कि सांसद की पहल पर अब जल्द ही एतिहासिक तालाब की सूरत बदलेगी।
UP News : मां भुवनेश्वरी मंदिर के प्रेम सागर तालाब का अब जल्द होगा सुन्दरीकरण
RELATED ARTICLES
