वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की ग्रामीण महिलाएं भी अब महिला हिंसा के खिलाफ मुखर होने लगी हैं। गुरुवार को सेवापुरी आराजीलाइन ब्लॉक के गहरपुर ग्राम पंचायत में मुहीम संस्था की अगुवाई में जुटी युवतियों और किशोरियों ने लैंगिक हिंसा और भेदभाव के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की सामूहिक शपथ ली। युवतियों ने शपथ लिया कि वे किसी भी तरह की हिंसा को चुपचाप सहने की बजाय आवाज़ उठाएंगी। महिला एकता व संगठन को मजबूत कर महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा देने में अपना योगदान देंगी।
संस्था की अध्यक्ष स्वाती सिंह ने बताया कि किशोरियों और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना बेहद ज़रूरी है। तभी हम कानून और सरकारी योजनाओं को सरोकार से जोड़ पाएंगें। उन्होंने बताया कि किशोरियों के लिए संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय महिला हिंसा व कानूनी अधिकार केंद्रित प्रशिक्षण शिविर का आज अन्तिम दिन रहा।
शिविर में ग्राम पंचायत के दशरथपुर, गहरपुर, करमसीपुर, गोविंदपुर, कोटिला और तेंदुई गांव की करीब 45 किशोरियों ने भागीदारी की।
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
