महिला ने लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
औरैया (हि. स.)। थाना दिबियापुर क्षेत्र की ग्राम निवासी एक महिला ने थाने में ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने की तहरीर दी है।तहरीर में जनपद व थाना इटावा पक्का बाग निवासी अपने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने एवं मांग की पूर्ति न होने पर प्रताड़ित करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने एवं ससुर द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी जनपद थाना इटावा मोहल्ला पक्का बाग निवासी के साथ विगत वर्ष हुई थी। शादी में उसकी मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन इससे उसके ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक अल्टो कार की मांग करने लगे। मांग की पूर्ति नहीं होने पर वह लोग उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे इसी के चलते ससुराली जनों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ससुर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, साथ ही उसका गर्भपात करा दिया।
थाना पुलिस ने नामजद पति व ससुर के अलावा सास उर्मिला देवी, सुषमा देवी पत्नी स्वर्गीय सतेन्द्र निवासीगण उपरोक्त के खिलाफ मामले की विभिन्न धाराओं के अलावा दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma
