Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला ने प्रेमी से पति पर चलवाई लाठी, प्रेमी...

UP News : महिला ने प्रेमी से पति पर चलवाई लाठी, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर (हि.स.)। जिले में खूनी रिश्ते तार-तार हो गए। महिला ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस के जरिए सरकारी हास्पिटल में भर्ती कराया है। गुरुवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। 

 सिसोलर थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव निवासी एक महिला का गांव के ही द्वारिका प्रसाद नाई से दोस्ती है। ये दोनों रोज घर में मिलते है। प्रेमी बुधवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो महिला के पति ने उसे घर से बाहर निकलने को कहा। इस पर प्रेमी की बेइज्जती से महिला भड़क गई। उसने प्रेमी से सबक सिखाने को कहा। महिला का इशारा पाते ही प्रेमी ने उसी के सामने उसके पति को लाठी से हमला कर सिर फोड़ दिया।
 सिसोलर थाने की एसएचओ रीता सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव से फरार है। घायल की बहू ने बताया कि सास के घर अक्सर प्रेमी शराब पीकर आता है। विरोध करने पर दोनों मारपीट करते है। रात में नशे की हालत घर में देख ससुर ने मना किया तो सास और उसके प्रेमी ने मिलकर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular