Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: महिला ने दी CM को बम से उड़ाने की धमकी,...

UP News: महिला ने दी CM को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा सिंह मुख्यंत्री को धमकी देने के साथ उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इसके साथ ही सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की। बरेली के एसपी और डीएसपी के खिलाफ भी सीमा वीडियो में बोलती दिख रही हैं। बरेली पुलिस ने उनके खिलाफ आइटी एक्ट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बरेली में 19 सितंबर को सिरौली कस्बे में रहने वाले बंटी और महेश के बच्चों में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिस के अनुसार उसी दिन खुद को भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष बताने वाली किसी सीमा सिंह ने फोन पर बंटी को छोड़ने की सिफारिश की थी। पुलिस के इन्कार करने पर वह भड़क गईं। अगले दिन सीमा सिंह की तरफ से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस को तल्ख शब्द कह रही हैं। वीडियो में सीमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं बरेली पुलिस के एसपी और डीएसपी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।इसके बाद पुलिस ने भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह पर बरेली के सिरौली थाने में आइटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि इसको लेकर 20 सितंबर की रात को सीमा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सह शिक्षा को बढ़ाया था हरी सिंह ने

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular