गाजियाबाद (हि.स.)। एनडीआरएफ से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को गाजियाबाद में हैरतअंगेज़ करतब दिखाए। महिला दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने एनडीआरएफ कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि अब तक एनडीआरएफ में तैनात महिलाएं सिर्फ दफ्तरी काम या मेडिकल कार्य देखती थी। लेकिन अब यह अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहकर लोगों की जान भी बचाएंगी। इसको लेकर आज एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में महिलाओं के सम्मान में “हमारा देश हमारे जवान” नामक ट्रस्ट द्वारा केक भी काटा गया और महिला दिवस मनाया गया। यूं तो महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन गाजियाबाद में एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में यह आज मनाया गया। जिसमें एनडीआरएफ की महिला टुकड़ी में आज बेहद रोमांच महसूस हुआ। इस खुशी के मौके को साझा करने वहां ” हमारा देश हमारे जवान” नामक संस्था की कुछ महिलाएं भी पहुंची वहां उन्होंने सभी को केक और लड्डू खिलाकर उनको बधाई दी और एनडीआरएफ की महिला जांबाजों को महिला दिवस की बधाई दी। यहां एनडीआरएफ की महिला टुकड़ी ने जो करतब दिखाए, उससे सभी दांतो तले उंगली दबा लेने को मजबूर हो गए।
UP News : महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनडीआरएफ की महिला विंग ने दिखाएं हैरतअंगेज़ करतब
RELATED ARTICLES
