Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि 45 मिनट तक...

UP News: महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि 45 मिनट तक रोकनी पड़ी बस

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। यूपी के मथुरा जिले में उस समय खलबली मच गई जब यात्रियों से भरी बस को करीब 45 मिनट तक रोकना पड़ गया। इतना ही नहीं महिला के साथ हुई घटना पर बस यात्रियों की तलाशी ली गई इसके बाद बस को रवाना किया गया। दरअसल मथुरा से आ रही बस में महिला यात्री का मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद सिकन्दरा थाने के सामने बस रोककर सवारियों की तलाशी कराई गई। लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इस कारण बस को काफी देर खड़ा रहना पड़ा। करीब पौने घंटे बाद बस सवारियों को लेकर रवाना हुई। मंगलवार की सुबह मथुरा बस स्टैंड से चालक ओपी चौधरी व परिचालक पंकज सवारियों को लेकर आगरा के लिए रवाना हुए थे। बस में हजारी बाग झारखंड की रहने वाली महिला नेहा रानी भी सवार थी। बस रवाना होने के कुछ देर बाद उसका ध्यान अपनी जेब में रखे मोबाइल की तरफ गया तो मोबाइल नहीं था। उसने चालक को इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रुम को दी। लेकिन जब तक बस मथुरा से निकाल चुकी थी। सिकन्दरा थाने की पीआरवी को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने बस को सिकन्दरा थाने के सामने रोक लिया। बस में दो दर्जन से अधिक सवारियां थी। महिला ने कुछ सवारियों पर शक जताया तो पुलिस ने उन सवारियों समेत अन्य का सामान चेक किया। सवारियों के पास मोबाइल नहीं मिला। इस वजह से बस करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। इसे लेकर कुछ सवारियों ने आपत्ति भी जताई। जिस पर उस महिला ने सभी से माफी मांगी और आशंका जताई कि मथुरा बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय ही किसी ने मोबाइल जेब से निकाल लिया होगा।

यह भी पढ़ें : कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए CM Yogi

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular