Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला की हत्या में नहीं गिरफ्तार हो सके आरोपित,...

UP News : महिला की हत्या में नहीं गिरफ्तार हो सके आरोपित, राजीनामा के लिये परिवार को मिल रही धमकी

– जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

हमीरपुर (हि.स.)। महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने और उन्हें सरीला में संरक्षण दिये जाने के मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार ने जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के अरघटमऊ गांव निवासी मान सिंह पुत्र नाथूराम यादव ने अपनी पुत्री सीमा की शादी हमीरपुर जिले के सरीला निवासी सत्येन्द्र पुत्र उत्तम सिंह के साथ 30 अप्रैल 2015 को की थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर आये दिन बेटी के साथ मारपीट की गयी। जिससे पुत्री डर के मारे मायके आ गयी थी। लेकिन चरन सिंह पुत्र हीरा सिंह ने अपनी जिम्मेदारी पर बेटी को विदा कराकर ले गया था। ससुराली जनों ने सीमा को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस घटना की रिपोर्ट भी जरिया थाने में दर्ज करायी गयी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है।
मृतका के पिता ने आज सरीला में आयोजित जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपित चरन सिंह उसे और परिवार को लगातार धमकी दे रहा है। और कहा रहा कि मुकदमे में राजीनामा करो वर्ना परिणाम गंभीर होंगे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपित हरी सिंह को सरीला की चेयरमैन बचाने में लगी है। इसीलिये पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना के एक माह बाद भी बेटी के कातिल खुलेआम घूम रहे है। ये पहले से ही संगीन अपराधों में न्यायालय से जमानत पर है। इस मामले में पीड़ित परिवार को कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular