Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला की गोली मारकर हत्या, पति व सौतेले बेटे...

UP News : महिला की गोली मारकर हत्या, पति व सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार की देर रात को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप उसके ही बैंक ऑफिसर पति व सौतेले बेटे पर है। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। 
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमेश नगर निवासी आशाराम बैंक ऑफिसर है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद विनीता (50) से दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात आशाराम ने अपनी पहली पत्नी के बेटे के साथ मिलकर विनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों मकान में ताला लगाकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
एसएसपी अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के बेटे अंकित ने अपने पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि किसी न किसी बात को लेकर उसके पापा और मम्मी के बीच आए दिन विवाद होता था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular