Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

UP News : महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

कानपुर देहात (हि.स.)। शिवली थानाक्षेत्र में रक्षा बंधन के पर्व पर मायके आई महिला का शव शुक्रवार को घर के पास एक खाली मकान में मिला। परिजनों ने एक युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी पर जांच के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे।

शिवली के जवाहर नगर में रहने वाले अमित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी छोटी बहन कोमल (21) रक्षा बंधन के पर्व पर अपने मायके आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। कोमल का पड़ोस में रहने वाले मंगल के घर आना-जाना था। जिसके चलते वह बीती बुधवार की रात को वहीं रुक गई थी। आरोप लगाते हुए अमित ने बताया कि रात्रि में मंगल ने उसकी बहन की हत्या कर उसका शव पास के खाली पड़े मकान में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो अमित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular