Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला उत्पीड़न सम्बंधी मामलों में तुरंत हो कार्रवाई -...

UP News : महिला उत्पीड़न सम्बंधी मामलों में तुरंत हो कार्रवाई – मीना कुमारी

बागपत (हि.स.)। पिलाना ब्लाक के कृषि सभागार में यूपी महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर आंगनवाड़ियों, आशाओं व समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। 

चौपाल में कूर्डी से आई महिला ने अपने पति के नाजायज सम्बन्ध व उसके साथ मारपीट करने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा। मीना कुमारी ने वहां उपस्थति महिला थाना की एसआई बेबी को मामले के निपटारे के आदेश दिए। वहीं, सिंघावली अहीर की एक महिला ने तीन तलाक देने व उसकी भाभी से शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर सही से जांच न करने का भी आरोप लगाया। मीना कुमारी ने महिला कल्याण अधिकारी शालू मलिक व महिला एसआई को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
बहू से करें बेटी जैसा प्यार, बच्चों पर रखें नजर 
मीना ने कहा कि अपनी बहू को भी बेटी की तरह ही समझना होगा, तभी एक अच्छे समाज की रचना की जा सकती है। हर एक महिला को चाहिए कि वह अपने पति की गैरमौजूदगी में अपने बच्चो पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular