नोएडा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के शोषण के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट उमा शंकर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने यूपी में महिलाओं व बच्चियों के साथ बलात्कार व हत्या की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश जताया। आप के जिला प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। सभी जिलों से लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी और हत्या हो रही है। ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन आदि मौजूद थे।
UP News : महिलाओं के शोषण के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
