प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। जिले में दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर रुपये ऐंठने वाली महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट श्याम देव बिंद की जांच से पता चला है कि गिरोह में चार महिलाएं हैं। इनमें से दो सगी बहनें हैं। इन महिलाओं ने अलग-अलग थानों में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में साजिशन 11 केस दर्ज कराए हैं। गिरोह को एक अधिवक्ता का संरक्षण प्राप्त है। जांच रिपोर्ट एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि एसएसपी जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म में जेल की सजा काटने और मामले से बरी होने वाले कैंपियरगंज के खालिद ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर सक्रिय गिरोह की जानकारी दी थी। साथ ही जांच करके आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। इस मामले की जानकारी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को मिली। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ कैंट को दी। सीओ ने गहनता से जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को दी है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 11 आपराधिक केस में चार महिलाएं शामिल हैं। इन मामलों में अलग-अलग आरोपी दिखाए गए हैं।
यह भी पढें : गवाही व गवाहों को लेकर HC का बड़ा फरमान
मुकदमों में अलग-अलग आरोपी भी हैं, जबकि वादिनी मात्र चार ही हैं। जिन मामलों में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुए हैं, उसमें एक ही अधिवक्ता की भूमिका सामने आई है। एक ही गिरोह की महिलाएं हैं, जो इस तरह के आपराधिक मुकदमों में फंसाने के लिए न्यायालय का सहारा लेकर लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा रही हैं। सीओ ने रिपोर्ट में अधिवक्ता का नाम लिखा है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हर मामले में अधिवक्ता की मुख्य भूमिका मिली है। सीओ कैंट का कहना है कि जांच करके रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है। 11 में से 10 मुकदमे कैंपियरगंज, गोरखनाथ, राजघाट, खजनी व गीडा से संबंधित हैं। सीओ कैंट ने इन थानों से भी मुकदमों से संबंध में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद एक और रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीओ की जांच में सामने आया है कि 2018 में राजघाट और गोरखनाथ में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला अपनी बहन को आगे करती है, फिर बहन से खजनी थाने में तीन लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देती है। इस मामले में आरोपी जेल भी भेजे गए। एक युवक ने विरोध किया तो उसके परिचित पर गीडा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस 2021 में दर्ज करा दिया गया। इन सब मामलों में भी पैरवीकार एक ही है, जिसने कोर्ट के जरिए केस दर्ज कराने की सलाह दी थी।
यह भी पढें : बिना हेल्मेट शहर में नहीं मिलेगा प्रवेश
एफआर लगाने वाला दरोगा भी बना है आरोपी
महिला ने 2016 के दौरान ही कैंपियरगंज थाने में तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। मामले में आरोपी पहले जेल भेजे गए, फिर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। अफसरों के आदेश पर हुई जांच में पुलिस ने पाया कि मामला पूरी तरह से फर्जी है। विवेचक ने मामले में फाइल रिपोर्ट लगा दी। महिला को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उसने फिर विवेचक रहे दरोगा पर ही लूट, बलवा, धमकी देने का केस दर्ज करा दिया। इस बार उसका आरोप था कि केस के जांच के दौरान दरोगा ने उससे रुपये छीन लिए और धमकी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता मृत्युंजय राज सिंह ने कहा कि दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिलाओं को एक अधिवक्ता का विधिक संरक्षण प्राप्त है। इस गंभीर मामले में न्यायप्रिय कार्रवाई के लिए शिकायत कराई गई थी। पुलिस की जांच से न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की हर संभव मदद की जाएगी। कोर्ट में भी पीड़ितों की पैरवी कर न्याय दिलाया जाएगा। एसपी सिटी (प्रभारी एसएसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर कार्रवाई की जाएगी। गिरोहबंद होकर इस तरह से गंभीर अपराध को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है तो गैंग पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
