Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के किसानों व उद्यमियों...

UP News : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के किसानों व उद्यमियों ने औषधीय पौधों के वैज्ञानिक खेती की ली जानकारी

लखनऊ (हि.स.)। सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप) लखनऊ में चल रहे किसान मेले के सत्रहवें दिन भी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, आदि राज्यों के किसानों व उद्यमियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक, डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि किसान गोष्ठी मे कृषि तकनीकियों को जानने के बाद उसको अपने खेत पर अपनाकर किसानों को समय-समय पर वैज्ञानिकों से जानकारी लेनी चाहिए। इससे किसानों को समाधान मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि अगले किसान मेला तक सीएसआईआर-सीमैप प्रयास करेगा कि एक मोबाइल एप्प विकसित करे। उसमें  किसान अपनी फसल संबंधी जानकारी वैज्ञानिकों से साझा कर पाये और समय-समय पर उचित मार्गदर्शन ले सकें। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सीएसआईआर-सीमैप द्वारा एरोमा मिशन परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की सराहना की और परियोजना के दूसरे भाग से जुड़े वैज्ञानिकों से और अधिक कार्य करने का आहवाहन किया। इस अवसर पर सीएसआईआर-सीमैप के पूर्व अधिकारी डॉ. आर.पी. बंसल उपस्थित थे। उन्होंने खरपतवार नियंत्रण, पानी का सुनियोजन तथा खस की कृषि तकनीकी के बारे मे चर्चा की ।
किसान गोष्ठी में डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने तुलसी की खेती की उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी दी तथा डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मेंथा की कृषि तकनीकी के बारें में विस्तार से चर्चा की ।  दीपक कुमार वर्मा ने रोशाघास की खेती के बारे में बताया। डॉ. आर. पी. यादव ने हर्बल उत्पाद संबंधी जानकारी दी । डॉ. सुदीप टंडन ने तेल आसवन तथा भंडारण की सरलतम विधि की जानकारी किसानों से साझा की । डॉ. राम सुरेश शर्मा ने नीबूघास की खेती की उन्नत विधि संबंधी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों का स्वागत किसान मेला संयोजक डॉ. संजय कुमार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन डॉ. ऋषिकेश ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular