Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महायोजना 2031 को लेकर जीडीए में हुआ मंथन

UP News : महायोजना 2031 को लेकर जीडीए में हुआ मंथन

 गाजियाबाद (हि.स.)। ग़ाज़ियाबाद महायोजना 2031 को वास्तविक रूप देने के लिए मंगलवार को जीडीए सभागार में सरकारी विभागों के बीच कई घंटे तक मंथन हुआ। बैठक में 2031 तक संभावित जनसंख्या व उसकी आवश्यकता ओं के मुताबिक महायोजना को तैयार करने के लिए सुझाव मांगे गए।
इस बैठक में डीडीएफ कंसल्टेंट्स ने गाजियाबाद, लोनी व मोदीनगर महायोजना की वर्तमान वस्तुस्थिति जिसमे जनसँख्या का आंकलन, जरूरतों से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीडीए के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने आगामी 10 वर्षो तक सम्भावित जनसंख्या व आवश्यकताओं को लेकर जैसे ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान आदि के लिए भूमि की आवश्यकता को लेकर यूपीएसआरटीसी, परिवहन विभाग,आवास विकास परिषद व अन्य सम्बन्धित विभागों से सुझाव मांगे। 
इस बैठक में जीडीए सचिव सन्तोष कुमार राय, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह,यूपीएसआरटीसी के ए आरएम पीएसी समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मास्टरप्लान को लेकर और भी विस्तृत चर्चा हुई।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular