प्रयागराज (हि.स.)। करैलाबाग, प्रयागराज में बढ़ते प्रदूषण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिशन स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए संयत्र काशी सेवा सदन समिति प्रयागराज द्वारा द फोर सीजन पार्टी लॉन में स्थापित बायोगैस प्लांट का शुक्रवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि ऐसे तंत्र जो शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोगी है, उन्हें अपनाए। साथ ही महापौर ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020-2021 में प्रयागराज शहर भारत में 20वॉ स्थान तथा उत्तर प्रदेश में चतुर्थ स्थान पर है तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-2022 में प्रथम स्थान पर आए। जिसके लिए उपस्थित पार्षद और सदस्यों से अपील किया कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करें। लोगों से कूड़े को उचित स्थान पर फेंकने व सभी से स्वच्छता को अपनाने की अपील की।
इस दौरान समिति के डायरेक्टर राजीव शर्मा व सुनील शर्मा, फोर सीजन लॉन के स्वामी संजय कुशवाहा, अनिल कुमार केसरवानी महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, दिलीप केसरवानी व गौरव गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, पार्षद निमांशु यादव, नीलम यादव, सुनीता श्रीवास्तव, रोचक दरबारी, रोहित मालवीय, मिथलेश सिंह, नामित पार्षद विजय मल्होत्रा, सबीना यास्मीन सिद्दीकी, अनूप मिश्रा, विष्णु वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, रोहित कनौजिया, जितेंद्र बजरंगी, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
