Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

UP News : महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बागपत (हि.स.)। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा।

रसोई गैस सिलेंडर लेकर शनिवार को रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होने बताया कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल का दाम 100 रुपए लीटर के निकट पहुंच गया है। इससे आम आदमी के लिए जीवन यापन करना बहुत कठिन हो गया है। 
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के लिए कदम उठाए। जिसमें किसानों व मजदूरों को डीजल, पेट्रोल व गैस पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाए। इसके अलावा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। 
इस दौरान मंडल महासचिव ओमबीर सिंह ढाका, घनश्याम सिंह, राजेंद्र गौठरा, दर्शन, वीरेंद्र सिंह, रवि, इकबाल, निसार, सुनील चैधरी, कृष्ण शर्मा, कलीम अल्वी, महक सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular