Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महंगाई के विरोध में गधा के साथ प्रसपा कार्यकर्ताओं...

UP News : महंगाई के विरोध में गधा के साथ प्रसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मेरठ (हि. स.)। पेट्रोल और गैस के बढ़ते दाम के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गधे के साथ कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन किया। बिना अनुमति पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। जिस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राजन सिरोही के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता गधों को साथ लेकर पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों पर प्रदर्शन करने कमिश्नरी पार्क में पहुंचे थे। वहां पर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया, चलते कमिश्नरी पार्क में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्कीं कर दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन सहित भारी पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही सरकार विरोधी नारे लगाए। फिलहाल सभी कार्यकर्ताओं को सिविल लाइन थाने में बिठाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular