Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की दुबई में संदिग्ध मौत,...

UP News : मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की दुबई में संदिग्ध मौत, जांच की मांग

मेरठ (हि.स.)। सरधना के खेड़ा गांव निवासी मर्चेंट नेवी के कर्मचारी भूपेंद्र की दुबई में संदिग्ध मौत हो गई। मर्चेंट नेवी के अधिकारी भूपेंद्र द्वारा फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। जबकि मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का अंदेशा जताया है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले की जांच करके शव भारत मंगए जाने की अपील की है।

सरधना के खेड़ा गांव का रहने वाला भूपेंद्र पुत्र सुरेश मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। 13 महीने पहले 23 वर्षीय भूपेंद्र दुबई गया था। 17 जनवरी को भूपेंद्र की अपने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद रविवार को मर्चेंट नेवी के अधिकारियों ने परिवार के लोगों को फोन करके भूपेंद्र द्वारा दुबई में फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही भूपेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने भूपेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मृतक के परिजनों ने भारत की सरकार से अपने बेटे का शव जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग उठाई है। इसी के साथ भूपेंद्र की मौत पर सवाल उठाते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular