Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मनचलों की प्रताड़ना से आजिज़ छात्रा ने छोड़ा कालेज,...

UP News : मनचलों की प्रताड़ना से आजिज़ छात्रा ने छोड़ा कालेज, कट्टा के बल पर पर देते हैं धमकी

रायबरेली(हि. स.)। मनचले की प्रताड़ना से आजिज़ एक छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठ गई है। वह बीते 10 दिनों से न तो स्कूल जा पा रही है और न ही बाहर। उधर बेखौफ़ मनचले छात्रा की रिश्तेदारों के यहां अश्लील शब्द लिखे पर्चे फेंक रहे हैं। सोमवार को जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सरेनी कोतवाली क्षेत्र के एक कालेज में इंटरमीडिएट में पढ़ रही सरेनी निवासी एक छात्रा को कुछ मनचले आये दिन छेड़ते रहते हैं, विरोध करने पर वह गाली गलौज व मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता का कहना है कॉलेज जाने पर यह लोग उसे रास्ते में रोककर कट्टा के बल पर धमकाते रहते हैं।

इस संबंध में जब पीड़िता की मां ने आरोपियों के घरवालों से शिकायत की तो उल्टा वह उनपर ही आरोप लगाने लगे। बेखौफ़ मनचलों ने तो सोमवार को हद कर दी, बताया जाता है कि गांव के पास ही पीड़िता की रिश्तेदारी में इन्होंने अश्लील शब्द लिखे पर्चे फेंके और धमकी दी।मनचलों की इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular