Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मण्डलायुक्त ने वैक्सीनेशन स्टोरेज व्यवस्था का लिया जायजा

UP News : मण्डलायुक्त ने वैक्सीनेशन स्टोरेज व्यवस्था का लिया जायजा

सीएचसी कटेहरी व अकबरपुर में की गई है स्टोरेज की व्यवस्था
अंबेडकरनगर (हि.स.)। जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्टोरेज व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु विकासखंड कटेहरी स्थित सीएचसी एवं विकासखंड अकबरपुर स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने अवगत कराया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जनपद को 26 जोन में विभाजित किया गया है। जिसमें कुल 40 बूथ बनाए जाएंगे। 170 वैक्सीनेटर द्वारा टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कराया कि जनपद में आईएलआर पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीनेशन स्टोरेज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। मंडलायुक्त द्वारा आईएलआर कक्ष का भी जायजा लिया गया। जिसमें पर्याप्त मात्रा में आई एल आर उपलब्ध पाए गए। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि प्रथम चरण में 11 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा एवं दूसरे चरण में 18000 के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। जनपद में वैक्सीनेशन की सुव्यवस्थित व्यवस्था देख मंडलायुक्त ने प्रसन्नता जाहिर की। 
उन्होंने कहा वैक्सीनेशन स्टोरेज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना होगा और इस कार्य को प्राथमिकता से करना होगा। इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने गन्ना क्रय केन्द्र रगड़गंज, पशु आश्रय स्थल मिर्जापुर तथा गेहूॅं क्रय केन्द्र कटेहरी का भी निरीक्षण किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular