Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा रालोद: मेराजूद्दीन

UP News : मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा रालोद: मेराजूद्दीन

गाजियाबाद (हि.स.)। पंचायत चुनावों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनावी ताल ठोंक दी है। शनिवार को रालोद नेता डाॅ. मेराजूद्दीन ने कहा कि रालोद मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा। 

गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में रालोद नेता व पूर्व मंत्री डाॅ. मेराजूद्दीन ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं और घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताए। रालोद कार्यकर्ता केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों की पोल भी खोलेंगे। बैठक में गाजियाबाद जिले से पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपने आवेदन दिए। अब सक्षम प्रत्याशियों की लिस्ट बनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के पास भेजी जाएंगी। वहां से प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, कुंवर अय्यूब अली, चैधरी तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्ड़ी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular