Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

UP News: मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

प्रादेशिक डेस्क

मुजफ्फरनगर। तेज बारिश के चलते गांव बेगराजपुर में गुरुवार देर रात्रि मकान गिरने से दो महिलाओं व एक बच्ची की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। रात में ही लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव बेगराजपुर निवासी इम्तियाज का मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। देर रात्रि में हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सीओ खतौली आरके सिंह, मंसूरपुर व आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के बीच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मकान के मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल इम्तियाज की रिश्तेदार मीना पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेडा थाना छपार, जुबेदा पत्नी फुरकान व अनीशा पुत्री फुरकान निवासी गांव गगसोना थाना फलावदा मेरठ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसमें जुबैदा (35) पत्नी सुरगान निवासी गगसौना थाना फलावदा मेरठ, अलीशा (12), मीना (70) पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हो गई। इम्तियाज, उसकी पुत्री नगमा,पत्नी सायरा व दामाद परवेज का इलाज चल रहा है। इस हादसे से इलाकें में सनसनी फैल गई। गांव के लोग इस घटना स्थल पर जुटे रहे। रातभर चीखने और चिलाने की आवाजें आती रहीं। देर रात के हादसे के बाद माहौल गमगीन था। लोग रातभर मलबे को हटाने में जुटे रहे। शोक की लहर पूरे गांव में फैली रही। जिस कारण लोगों को रातभर नींद नहीं आई। वहीं इस हादसे के बाद घायलों के साथ कुछ ग्रामीण अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी इनकी हालत ठीक है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular