Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मकान के मलबे में दबकर किशोर की मौत, दो...

UP News : मकान के मलबे में दबकर किशोर की मौत, दो घायल

अम्बेडकरनगर (हि.स.)। खपरैलनुमा मकान गिरने से किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला आलापुर तहसील क्षेत्र के फरीदपुर हेठरिया गांव का है। शनिवार को गांव में शंभू गिरी अपने खपरैल नुमा मकान के बगल मकान का निर्माण कार्य कराने के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान बरसात के चलते खपरैल नुमा मकान गिर गया। जिसकी चपेट में आने से शंभू गिरी के 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र हिमांशु तथा मजदूर धर्मेंद्र भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular