Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भूसे की गाड़ी व ट्रक में मोटरसाइकिलें घुसने से...

UP News : भूसे की गाड़ी व ट्रक में मोटरसाइकिलें घुसने से दो लोगों की मौत, एक घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गुरुवार की रात्रि हुए सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। 
थाना नारखी के गढ़ी छत्रपति कालोनी निवासी मनोज (40) पुत्र करन सिंह यही के रहने वाले होशियार सिंह (28) पुत्र कैलाश चंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार की रात्रि कहीं जा रहे थे। तभी थाना नारखी क्षेत्र के गौंछ का बाग के समीप अचानक उनकी मोटरसाईकिल आगे चल रही भूसे की गाड़ी में घुस गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमर्जेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक सिदार्थ यादव ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल होशियार सिंह का उपचार जारी है। 
इस सम्बंध में चिकित्सक सिद्धार्थ यादव ने बताया सड़क हादसे में घायल दो लोगो को लाया गया था। एक मृत अवस्था में था एक का उपचार किया गया। 
वहीं दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायुपुर निवासी पिंकू (30) पुत्र प्रेमचंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था। तभी टूंडला थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित उसायनी पुल से समीप उसकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे इराक ने घुस गई। आनन-फानन में उसे उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर की इमर्जेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी टूंडला ने बताया कि मोटरसाइकिल के ट्रक में घुसने से युवक की मौत हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular