Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भूत-प्रेत उतारने के लिए तांत्रिक व ससुर ने...

UP News : भूत-प्रेत उतारने के लिए तांत्रिक व ससुर ने महिला के गर्म चिमटे से दागा शरीर

– दो तांत्रिक व ससुर ने दिया घटना को अंजाम, गंभीर हालत में महिला के भाई ने अस्पताल में कराया भर्ती 
— पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश तेज


फतेहपुर (हि.स.)। जिले मे बुधवार को बीती रात भूत प्रेत के चक्कर में महिला के साथ दो तथाकथित तांत्रिक तथा उसके ससुर ने मारपीट की और गर्म चिमटे से पैर के तलवे तथा हाथ दागे। महिला छोड़ देने की विनती करती रही लेकिन ससुर व तांत्रिक उसको भूत प्रेत उतारने के बदले प्रताड़ित करते रहे। उधर मामले की जानकारी आज जब महिला के भाई को हुई तो वह अपनी बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। 
जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी अनीता देवी (30) पत्नी श्यामू के साथ बीती रात दो तांत्रिकों के साथ ससुर ने भूत उतारने के लिए जमकर अमानवीय प्रताड़ना दी। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे ऊपर भूत-प्रेत का चक्कर होने का बहाना बनाकर उसके ससुर अच्छेलाल ने बाहर से दो तांत्रिक बुलवाए और आज रात भर मेरे साथ मारपीट की गई आग में चिमटा गरम कर मेरे पैरों के तलवे में दागते रहे जिसके चलते पैर के तलवे में फफोले पड़ गए। दोनों हाथों में कई स्थानों पर गरम चिमटा से दागा है जिससे दोनों हाथों कई जगह जल गये हैं इतना ही नहीं महिला के चेहरे में भी चोट के निशान थे। 
उधर, पूरे मामले की जानकारी महिला के भाई जय नारायण निवासी खजुहा कोतवाली बिंदकी को हुई तो वह अपने बहन के रोटी गांव पहुंचा और गंभीर बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने बताया कि बहन का कभी-कभी सिर दर्द करता है इसी के चलते बहन के ससुर ने भूत-प्रेत की बात बता कर तांत्रिक बुला लिया और बहन के साथ रात भर जमकर मारपीट की गई अमानवीय व्यवहार किया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर ससुर व तांत्रिकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है उनकी तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular